Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

NSE के रजिस्टर्ड इनवेस्टर्स की संख्या 13 करोड़ के पार, हर 4 में से एक निवेशक है महिला

short by Aakanksha / on Tuesday, 28 April, 2026
नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 13 करोड़ के पार हो गई है। एक्सचेंज ने निवेशकों के जनसांख्यिकीय प्रोफाइल में बदलाव को उजागर किया और अब निवेशकों की औसत उम्र 33-वर्ष हो गई है जो FY21 में 36-वर्ष थी। लगभग 40% निवेशक 30 वर्ष से कम उम्र के हैं जबकि हर 4 में से 1 निवेशक महिला है।