Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा में 17 वर्षीय लड़की को गोली मारने वाला गिरफ्तार, एनकाउंटर के दौरान पैर में लगी गोली

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Thursday, 6 November, 2025
हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को कोचिंग क्लास से लौट रही 17 वर्षीय लड़की पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम पर आरोपी ने भागने की कोशिश के दौरान फायरिंग कर दी। वहीं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे पकड़ा है।
read more at Hindustan Times