यह हर महिला के सम्मान की लड़ाई है: दिल्ली में धरना दे रहे रेसलर्स से मुलाकात कर सिद्धू
भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर जंतर-मंतर (दिल्ली) पर धरना दे रहे पहलवानों से कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मुलाकात की है। उन्होंने कहा, "पॉक्सो ऐक्ट में दर्ज केस गैर-ज़मानती होता है फिर अब तक कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?" बकौल सिद्धू, यह हर महिला के सम्मान की लड़ाई है।
read more at ABP न्यूज़


