Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अल्लू अर्जुन को बेस्ट ऐक्टर और आलिया व कृति सेनन को मिला बेस्ट ऐक्ट्रेस का नैशनल अवॉर्ड

short by रौनक राज / on Thursday, 24 August, 2023
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गुरुवार को आलिया भट्ट और कृति सेनन को क्रमश: 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'मिमी' के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री घोषित किया गया। वहीं, अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा: द राइज़-1' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मराठी फिल्म 'गोदावरी' के लिए निखिल महाजन को मिला है।