Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एनएचएआई पूरे देश में करेगा निर्माणाधीन सुरंगों का सुरक्षा ऑडिट

short by शिखा तोमर / on Wednesday, 22 November, 2023
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सुरक्षा और गुणवत्ता के मानकों की जांच को लेकर देश में सभी 29 निर्माणाधीन सुरंगों का सुरक्षा ऑडिट करेगा। एनएचएआई के अधिकारियों व दिल्ली मेट्रो के विशेषज्ञों की एक टीम निरीक्षण के बाद 7 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। बकौल रिपोर्ट्स, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने के बाद यह निर्णय लिया गया है।