यूपी में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 5,272 पदों पर आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 5,272 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाकर 27 नवंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
read more at News18 हिंदी


