हिंदूवादी नेताओं की हत्या के षड्यंत्र को लेकर गुजरात में मौलवी हुआ गिरफ्तार, पाक से थे हैंडलर्स
तेलंगाना के बीजेपी विधायक राजा सिंह और पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा की हत्या की साज़िश रचने के आरोप में सूरत (गुजरात) से अबूबकर टीमोल नामक मौलवी गिरफ्तार हुआ है। बकौल पुलिस, सनातन संघ के प्रमुख उपदेश राणा भी निशाने पर थे और पाकिस्तान व नेपाल से हैंडलर्स ने 'राणा को मारने' के बदले ₹1 करोड़ की पेशकश की थी।


