वयस्क होने पर शादी को रद्द करने की मांग न करने पर वैध होगी नाबालिग की शादी: एचसी
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के अनुसार, अगर कोई शादीशुदा नाबालिग वयस्क होने पर शादी को अमान्य घोषित करने की मांग नहीं करती है तो शादी वैध मानी जाएगी। बकौल कोर्ट, लड़की केवल तलाक के ज़रिए पति से अलग हो सकती है। हाईकोर्ट ने लुधियाना परिवार न्यायालय के एक फैसले को पलट दिया जिसने कपल की शादी को अमान्य बताया था।
read more at Times Now


