RBI के 'गोल्ड लोन पर दिशानिर्देश जारी होंगे' एलान के बाद 5% गिरे मुथूट फाइनेंस के शेयर
आरबीआई ने कहा है कि जल्द ही गोल्ड लोन से जुड़े व्यापक दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। इस एलान के बाद बुधवार को गोल्ड लोन कंपनियों मुथूट फाइनेंस लिमिटेड और आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। मुथूट फाइनेंस के शेयर 5.83% टूटकर ₹2160.30 पर आ गए जबकि आईआईएफएल फाइनेंस के शेयर 2.29% गिरकर ₹325.95 पर पहुंच गए।
read more at हिन्दुस्तान


