यूपी में रसोई गैस सिलिंडर में हुआ विस्फोट, महिला और उसकी दो बेटियों की हुई मौत
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार शाम एक छप्परनुमा मकान में रसोई गैस सिलिंडर में हुए विस्फोट में एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजमल विश्वकर्मा की पत्नी रिंकी और उनकी बेटियों शिवानी (8) और महक (9 माह) के रूप में हुई है। घटना में महिला का पति और बेटा घायल हैं।
read more at दप्रिंट


