दिल की बीमारियों का शुरुआती संकेत हो सकता है इरेक्टाइल डिस्फंक्शन
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रतीक चौधरी के मुताबिक, "इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और दिल की बीमारियों के बीच संबंध काफी मज़बूत है और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन दिल की बीमारियों का शुरुआती संकेत हो सकता है।" उन्होंने बताया कि लिंग की धमनियां हृदय की धमनियों से छोटी होती हैं इसलिए धमनी क्षति के कारण रक्त प्रवाह में कमी सबसे पहले वहां दिखाई देती है।


