एमपी में सरकारी अस्पताल के पलंग पर आराम फरमाते कुत्तों का वीडियो हुआ वायरल
खंडवा (एमपी) के एक सरकारी अस्पताल में मरीजों के बिस्तर पर आराम कर रहे कुत्तों का वीडियो वायरल हुआ है। मामला सामने आने पर कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद विकासखंड चिकित्सा अधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात सफाईकर्मी को पद से हटा दिया है। वहीं, बीएमओ ने नर्सिंग ऑफिसर का 7 दिन का वेतन काटने का आदेश भी जारी किया है।
read more at Inshorts


