कैंसर के मरीज़ों को जिम में वर्कआउट करने के लिए किन बातों का रखना चाहिए खयाल?
ऑन्कोसर्जन डॉ. मेघल सांघवी के मुताबिक, कीमोथेरेपी से कैंसर के मरीज़ की इम्युनिटी कम होती है और पहले से वर्कआउट करने वाले लोग सावधानी बरतते हुए वर्कआउट जारी रख सकते हैं। उनके मुताबिक, न्यूकमर्स को देखरेख में धीमी शुरुआत करनी चाहिए। बकौल डॉक्टर, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग हर मरीज़ के लिए अलग होनी चाहिए और कीमोथेरेपी के साइड-इफेक्स का ध्यान रखना चाहिए।


