तमिलनाडु के डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि: रिपोर्ट
'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और विधायक उदयनिधि स्टालिन को 22-अगस्त से पहले राज्य का उप-मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। डीएमके के एक नेता के मुताबिक, उप-मुख्यमंत्री की भूमिका उदयनिधि को 2026 के चुनाव अभियानों में प्रमुख भूमिका निभाने में सक्षम बनाएगी। वर्तमान में उदयनिधि तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री हैं।


