Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आर्मी में लेफ्टिनेंट बना ढाबा संचालक का बेटा, 10 बार CDS परीक्षा में हुआ था असफल

short by अपर्णा / on Sunday, 15 December 2024
अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के रहने वाले दीपक सिंह बिष्ट 12वें प्रयास में सीडीएस पास कर आर्मी अफसर (लेफ्टिनेंट) बने हैं। उनके पिता दिल्ली में एक ढाबा चलाते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, बिष्ट सीडीएस की परीक्षा में 10 बार असफल रहे और 11वीं बार उनका चयन वायुसेना के लिए हुआ लेकिन उन्हें आर्मी में जाने का जुनून था इसलिए उन्होंने फिर परीक्षा दी।