यूपी में बस में महिला को हुई प्रसव पीड़ा, महिला यात्रियों ने फिल्मी स्टाइल में कराई डिलीवरी
अलीगढ़ (यूपी) में रविवार को चलती रोडवेज़ बस में एक महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसमें सवार महिला यात्रियों ने गाड़ी रुकवाकर साड़ियों का घेरा बनाकर फिल्मी स्टाइल में उसकी डिलीवरी कराई। इसके बाद मौके पर पहुंची ऐम्बुलेंस से जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रसूता के पिता के अनुसार, दोनों अस्पताल में भर्ती है और स्वस्थ हैं।
read more at ABP न्यूज़


