बिहार में होमगार्ड के 15000 पदों के लिए 8.50 लाख से ज़्यादा लोगों ने दिया आवेदन: रिपोर्ट
'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में होमगार्ड के 15,000 पदों पर भर्ती के लिए 8.50 लाख से ज़्यादा लोगों ने आवेदन दिया है। पटना ज़िले से सबसे अधिक 69,014 और गया से 57,860 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है। वहीं, फिटनेस टेस्ट के लिए होने वाली दौड़ में अभ्यर्थियों के पैर में चिप लगाए जाएंगे जिससे ज़्यादा सटीक नतीज़े मिलेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


