चौधरी चरण सिंह की जयंती पर पीएम ने दी श्रद्धांजलि, कहा- आपका सेवाभाव प्रेरित करेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने कहा, "गरीबों और किसानों के सच्चे हितैषी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।" उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।"
read more at भाषा


