Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मशहूर कबड्डी खिलाड़ी प्रगट सिंह की नहर में मिली लाश

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 4 June, 2026
मशहूर कबड्डी खिलाड़ी प्रगट सिंह उर्फ बग्गड़ का शव बरनाला (पंजाब) में एक नहर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। नहर किनारे घंटों से खड़ी मोटरसाइकिल देख स्थानीय लोगों ने झांककर देखा तो शव उतराता नज़र आया। बकौल रिपोर्ट्स, उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और पारिवारिक ज़िम्मेदारियों के कारण वह लंबे समय से तनाव में थे।