Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमारे पड़ोस में आतंकी ढांचे को बढ़ावा देने में मदद न करे पोलैंड, दिखाए ज़ीरो टॉलरेंस: जयशंकर

short by प्रियंका तिवारी / on Monday, 19 January, 2026
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में पोलैंड के समकक्ष रादोस्लाव सिकोर्स्की से मुलाकात की है। पोलैंड-पाकिस्तान के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को लेकर जयशंकर ने कहा, "पोलैंड को आतंकवाद पर ज़ीरो टॉलरेंस दिखाना चाहिए और हमारे पड़ोस में आतंकी ढांचे को बढ़ावा देने में मदद नहीं करनी चाहिए।" बकौल जयशंकर, सिकोर्स्की सीमा पार आतंकवाद की चुनौतियों से परिचित हैं।
read more at NewsBytes