Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओडिशा में युवती ने दूसरी जाति में की शादी, परिवार के 40 लोगों ने कराया मुंडन

short by रघुवर झा / on Saturday, 21 June, 2025
रायगढ़ा (ओडिशा) में अनुसूचित जनजाति समुदाय की युवती के अनुसूचित जाति वर्ग के युवक से प्रेम विवाह करने पर उसके परिवार के 40 लोगों द्वारा मुंडन कराए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रामीणों ने युवती के परिवार पर दबाव डाला था कि अगर उन्हें गांव में रहना है तो उन्हें शुद्धिकरण की प्रक्रिया से गुज़रना होगा।