सरकारी कंपनी को विदेश से मिला ₹2500 करोड़ तक का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
सरकारी इंजीनियरिंग और पावर इक्विपमेंट कंपनी BHEL को नाइजीरिया से ₹2,000-₹2500 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट नाइजीरिया के डांगोटे इंडस्ट्रीज़ फ्री ज़ोन में और कॉन्ट्रैक्ट की प्रभावी तारीख से 26 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा। वहीं, इस बड़े इंटरनैशनल ऑर्डर के चलते कंपनी के शेयरों पर निवेशकों की नज़र रह सकती है।
read more at Moneycontrol हिंदी


