क्या खुद ठीक होने देना चाहिए बच्चों का बुखार?
पीडियाट्रिशियन डॉ. श्रीकांत जेटी के मुताबिक, बच्चों का बुखार खुद उतरने देने में समस्या नहीं है लेकिन बुखार मॉनिटर करते रहना चाहिए। यह बच्चे की उम्र, टेम्परेचर और लक्षणों पर निर्भर करेगा। अमेरिकन अकैडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, बच्चा तीन महीने से छोटा है और उसका टेम्परेचर 101.4°F (39°C) या उससे ज़्यादा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।


