आर या पार की जंग की आशंका है: इज़रायल-हिज़्बुल्लाह के संघर्ष को लेकर अमेरिका
इज़रायल और हिज़्बुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि मिडल ईस्ट में आर या पार की जंग की आशंका है। उन्होंने कहा कि अब भी उम्मीद है कि खून-खराबा रोके जाने के लिए हल निकल सकता है। गौरतलब है, लेबनान में इज़रायली हमलों में 600 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।


