मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर, SpaceX के रिकॉर्ड $75 बिलियन के IPO ने किया मालामाल
एलन मस्क की SpaceX ने आईपीओ के ज़रिए रिकॉर्ड $75 बिलियन (करीब ₹6.2 लाख करोड़) जुटाए हैं। इसके साथ ही मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, आईपीओ आने से पहले मस्क की संपत्ति लगभग $971 बिलियन थी। गौरतलब है, अब उनकी संपत्ति ताइवान की जीडीपी ($976.7 बिलियन) से अधिक हो गई है।


