Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सबरीमला तीर्थयात्रियों को फ्लाइट के केबिन लगेज में नारियल ले जाने की मिली अनुमति

short by ऋषि राज / on Saturday, 26 October, 2024
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने शनिवार को कहा कि केरल के सबरीमला मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को 20 जनवरी 2025 तक विमान के केबिन लगेज में नारियल ले जाने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा, "सबरीमला तीर्थयात्रियों की यात्रा को आसान बनाने के लिए 'मंडलम-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा' के दौरान केबिन लगेज में नारियल ले जाने की छूट दी गई है।"
read more at भाषा