Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लेबनान में लाइव शो के दौरान इज़रायली मिसाइल की चपेट में आया पत्रकार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 24 September, 2024
लेबनान में पत्रकार द्वारा किए जा रहे लाइव शो के दौरान एक मिसाइल हमले का वीडियो सामने आया है। पत्रकार अपने घर से शो कर रहा था और इसी दौरान इज़रायली मिसाइल आकर गिर गई जिसमें वह घायल हो गया है। पत्रकार की पहचान मिराया इंटरनैशनल नेटवर्क के प्रधान संपादक फादी बौदिया के रूप में की गई है।