कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट में टॉयलेट पेपर पर लिखी मिली बम होने की बात, खाली कराया गया प्लेन
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक फ्लाइट में टॉयलेट पेपर पर बम होने की चेतावनी वाला नोट मिला। जानकारी मिलते ही क्रू-मेंबर्स ने इसकी सूचना सुरक्षा अधिकारियों को दी जिसके बाद उड़ान रोक दी गई और यात्रियों को नीचे उतारा गया। बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स की टीम ने विमान की जांच की।
read more at Times Now नवभारत


