लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े सवाल पर पत्रकार पर भड़के पप्पू यादव, पहले कहा था- गैंग को खत्म कर दूंगा
पूर्णिया (बिहार) से सांसद पप्पू यादव शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार द्वारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर भड़क गए। उन्होंने कहा, "मैंने पहले ही यह पूछने से मना किया था...तेज़ मत बनिए।" गौरतलब है, पप्पू ने कहा था कि कानून अनुमति दे तो वह 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क को खत्म कर देंगे।
read more at हिन्दुस्तान


