Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिम्मत है तो हरियाणा आएं और विनेश के खिलाफ प्रचार करें: बृजभूषण सिंह को लेकर बजरंग

short by रघुवर झा / on Saturday, 7 September, 2024
कांग्रेस में शामिल होने वाले ओलंपिक मेडलिस्ट रेसलर बजरंग पुनिया ने पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख व बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह को लेकर कहा है, "आप (बृजभूषण) अपनी पार्टी की तरफ से आओ (हरियाणा) और हिम्मत है तो विनेश फोगाट के खिलाफ प्रचार करो।" उन्होंने कहा, "सब जनता के हाथ में है। देखते हैं जनता आपका किस तरह स्वागत करेगी।"