Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

SIP के ज़रिए सितंबर में म्यूचुअल फंड में निवेश ₹24,509 करोड़ के ऑलटाइम हाई पर पहुंचा

short by श्वेता यादव / on Friday, 11 October, 2024
असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों के मुताबिक, निवेशकों ने सितंबर माह में सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के ज़रिए म्यूचुअल फंड योजनाओं में ₹24,509 करोड़ निवेश किया जो अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। इससे पहले अगस्त 2024 में एसआईपी के ज़रिए म्यूचुअल फंड्स में कुल ₹23,547 करोड़ का ही निवेश किया गया था।