एअर इंडिया ने बदला 'मुस्लिम मील' का नाम, ऐसी सभी मील के साथ नहीं मिलेगा 'हलाल' सर्टिफिकेट
विमानन कंपनी एअर इंडिया ने 'मुस्लिम मील' (एमओएमएल) नाम की आलोचना होने के बाद इसे बदलकर 'स्पेशल मील' (एसपीएमएल) कर दिया है। एयरलाइन ने कहा, "हलाल सर्टिफिकेट अब सिर्फ अपलिफ्टेड एमओएमएल मील के लिए दिया जाएगा। सऊदी सेक्टर्स की सभी मील हलाल होंगी और हज फ्लाइट्स समेत जेद्दाह, दम्माम, रियाद और मदीना सेक्टर्स में हलाल सर्टिफिकेट मुहैया कराए जाएंगे।"
read more at News18 हिंदी


