Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अनिल अंबानी की कंपनियों पर ED की छापेमारी खत्म, कंपनी ने जारी किया बयान

short by Aakanksha / on Sunday, 27 July 2025
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर ने रविवार को बताया कि ईडी ने उनके दफ्तरों और अन्य जगहों पर चल रही छापेमारी पूरी कर ली है। बकौल कंपनियां, वे आगे भी जांच में पूरा सहयोग करती रहेंगी। कंपनियों ने अपने शेयर बाज़ार को दी गई जानकारी में बताया कि कार्रवाई का उनके कारोबार, कर्मचारियों या शेयरधारकों पर कोई असर नहीं पड़ा।