'किंग' के लिए फिर साथ आएंगे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण
फिल्म 'किंग' के लिए शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण 26-अक्टूबर को एक गाने की शूटिंग साथ करेंगे। वैरायटी इंडिया के मुताबिक, वैभवी मर्चेंट इस गाने की कोरियोग्राफी कर सकती है और इसमें फिल्म की पूरी कास्ट के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, गाने से संबंधित और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित यह फिल्म 24-दिसंबर को रिलीज़ होगी।
read more at Newsbytesapp


