HC ने X से बिरला की बेटी को लेकर 'पिता के कारण UPSC परीक्षा पास की' पोस्ट हटाने को कहा
दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल और X से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला के खिलाफ की गईं 'पिता के प्रभाव के चलते पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की' जैसी पोस्ट हटाने को कहा है। जस्टिस नवीन चावला ने 24 घंटे के भीतर इन पोस्ट को हटाने को कहा है। अंजलि, भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (आईआरपीएस) अधिकारी हैं।
read more at ABP न्यूज़


