दिल्ली के चावड़ी बाज़ार में गिरी इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाज़ार इलाके में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। अधिकारियों ने बताया कि इसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौके पर दमकल की कुल 6 गाड़ियां मौजूद हैं और राहत-बचाव का कार्य जारी है। बकौल रिपोर्ट्स, यह हादसा चावड़ी बाज़ार मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है।
read more at इंडिया टीवी


