करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, हेलमेट पर लगे तिरंगे को चूमकर मनाया जश्न
इंडिया ए के बल्लेबाज़ करुण नायर ने शनिवार को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा और अपने हेलमेट पर लगे भारतीय झंडे को चूमकर जश्न मनाया। उन्होंने 272 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया। इंग्लैंड के खिलाफ 20-जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज़ के लिए चुनी गई भारतीय टीम में करुण भी शामिल हैं।
read more at इंडिया टीवी


