शौच से पहले क्यों गोल-गोल घूमते हैं कुत्ते?
पशु चिकित्सक डॉ. उदयकुमार शेट्टी के मुताबिक, कुत्ते अक्सर शौच करने से पहले क्षेत्र को चिह्नित करने के लिए गोल-गोल घूमते हैं। उन्होंने कहा, "उनके पंजों में गंध ग्रंथियां होती हैं...गोल-गोल घूमने से उन्हें ज़मीन पर...अपनी गंध छोड़ने में मदद मिलती है।" बकौल शेट्टी, कुत्ते शौच करने की जगह चुनते समय पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से प्रभावित हो सकते हैं।


