Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में फूड बॉक्स में खाने की जगह अवैध तमंचे व कारतूस की सप्लाई करता मिला डिलीवरी बॉय

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 7 June, 2025
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक फूड डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके फूड डिलीवरी बॉक्स से 10 देसी अवैध तमंचे और कई कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके गिरोह के लोग तस्करों से ₹4,000 में तमंचा खरीदते थे और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचते थे।