Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात में 1 माह पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए कोस्ट गार्ड के हेलीकॉप्टर के पायलट का मिला शव

short by श्वेता यादव / on Friday, 11 October, 2024
गुजरात में 2 सितंबर को अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय कोस्ट गार्ड के हेलीकॉप्टर के लापता पायलट राकेश कुमार राणा का शव गुरुवार को पोरबंदर से 55 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में समुद्र से बरामद हुआ। दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर के चालक दल के तीन सदस्य लापता हो गए थे जिनमें से 2 के शव पहले बरामद कर लिए गए थे।