Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फ्रेंच ओपन की अंपायर के बारे में लिंगभेदी टिप्पणी करने पर वैलेजो पर ₹62 लाख का लगा फाइन

short by Priyanka Verma / on Tuesday, 2 June, 2026
पराग्वे के टेनिस खिलाड़ी एडोल्फो डैनियल वैलेजो पर ब्राज़ील की अंपायर एना कार्वाल्हो के बारे में लिंगभेदी टिप्पणी करने पर रिकॉर्ड $65,000 (करीब ₹62 लाख) का जुर्माना लगाया गया है। वैलेजो ने फ्रेंच ओपन 2026 के दूसरे दौर में हार के बाद टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि महिलाओं में 'उग्र' भीड़ में अंपायरिंग करने का साहस नहीं होता।