नशे में धुत शख्स ने 30000 फीट पर विमान में मचाया उत्पात, जर्मनी में हुई आपात लैंडिंग
ईज़ीजेट फ्लाइट में नशे में धुत एक शख्स ने 30,000 फीट की ऊंचाई पर कॉकपिट में घुसने की कोशिश की और विमान में काफी उत्पात मचाया जिसके बाद जर्मनी में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। बकौल रिपोर्ट, शख्स ने दूसरे यात्रियों और फ्लाइट अटेंडेंट से बदतमीज़ी की। मामले को लेकर एयरलाइन ने कहा, "यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।"
read more at Hindustan Times


