वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदला
वृंदावन (यूपी) के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन का समय बदल गया है। मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर में अब दर्शन सुबह 7:45 बजे से शुरू होंगे व 11:55 बजे राजभोग आरती संपन्न होगी। वहीं, शाम में दर्शन 5:30 बजे शुरू होंगे और रात्रि 9:25 बजे शयनभोग आरती के दर्शन होंगे।
read more at भाषा


