Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

LPG सिलिंडर की चिंताओं के बीच भट्ठी के दाम भी बढ़े, ₹500 वाली ₹3500 में बिक रही

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 13 March, 2026
कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति की चिंताओं के बीच लखनऊ में भट्ठी बनाने और बेचने वाली दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। दुकानदारों के पास शहर की खाने-पीने की दुकानों और रेस्टोरेंट्स से ऑर्डर आ रहे हैं। होटल मालिकों और भट्ठी कारीगरों के मुताबिक, आमतौर पर ₹500 में बिकने वाली भट्ठी अब ₹2500-₹3500 में बिक रही है।