Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किसी को 'मियां-तियां' या 'पाकिस्तानी' कहना अपराध नहीं: सुप्रीम कोर्ट

short by Monika sharma / on Tuesday, 4 March 2025
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी को 'मियां-तियां' या 'पाकिस्तानी' कहना अपराध नहीं माना जा सकता। अदालत ने 80-वर्षीय शख्स के खिलाफ दर्ज केस को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। बेंच ने कहा, "निस्संदेह उनकी (बुज़ुर्ग) टिप्पणी खराब और गलत थी लेकिन इससे उस व्यक्ति की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होतीं, जिससे यह बात कही गई।"