Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

न्यूरालिंक ने तीसरे मरीज़ में भी किया अपनी चिप का सफल प्रत्यारोपण

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 12 January, 2025
अरबपति एलन मस्क की ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस कंपनी न्यूरालिंक ने अपनी चिप को तीसरे मरीज़ में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित कर दिया है। मस्क ने लास वेगास में एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी और कहा, "अब हमारे पास न्यूरालिंक्स प्रत्यारोपित 3 इंसान हैं और सभी अच्छी तरह काम कर रहे हैं। कंपनी की इस साल 20-30 और प्रत्यारोपण की योजना है।"