Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर AAP विधायक अमानतुल्लाह पर दर्ज हुई FIR

short by विप्रांशु पंत / on Wednesday, 5 February, 2025
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले देर रात तक प्रचार करने के लिए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की। अमानतुल्लाह खान ओखला से 'आप' उम्मीदवार हैं। गौरतलब है, किसी भी चुनाव से ठीक 48 घंटे पहले प्रचार-प्रसार पर रोक लग जाती है।