बच्चों को बाहर निकालकर यूपी में प्रिंसिपल ने क्लासरूम में की खुदकुशी, छोड़ा 18 पन्नों का नोट
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक स्कूल में मंगलवार सुबह छात्रों को क्लासरूम से बाहर निकालकर एक प्रिंसिपल ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अमरोहा की ज़िलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि प्रिंसिपल ने 18 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है। प्रिंसिपल ने सुसाइड नोट में 2 शिक्षकों व एक बीएसए पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
read more at News18 हिंदी


