क्रिसमस पर जियो हॉटस्टार पर आएगी रणबीर कपूर की 'रामायण': रिपोर्ट्स
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण' का OTT प्रीमियर क्रिसमस के आसपास JioHotstar पर हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शकों को इसके लिए सब्सक्रिप्शन के अलावा अलग से भुगतान करना पड़ सकता है। हालांकि, मेकर्स ने इसे लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। गौरतलब है कि फिल्म करीब 40 भाषाओं में डब की गई है।
read more at Timesnowhindi


