Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बजट में हर राज्य का नाम नहीं ले सकते: विपक्ष के 'राज्यों की उपेक्षा' के आरोप पर सीतारमण

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 24 July, 2024
राज्यसभा में बुधवार को मॉनसून सत्र के तीसरे दिन बजट 2024 में 'राज्यों की उपेक्षा' के विपक्ष के आरोप पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हर बजट में देश के हर राज्य का नाम लेने का मौका नहीं मिलता है।" इसपर नाराज़ होकर विपक्ष के नेता 'शेम-शेम' के नारे लगाते हुए सदन से बाहर चले गए।